Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प. बंगाल पंचायत चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उत्तर दिनाजपुर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या

बताया जा रहा है कि मृतक माकपा का कार्यकर्ता है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर उसकी पहचान उजागर नहीं हुई है।

15 Jun 2023

प. बंगाल पंचायत चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उत्तर दिनाजपुर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए जारी नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को उत्तर दिनाजपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक माकपा का कार्यकर्ता है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर उसकी पहचान उजागर नहीं हुई है।

घटनाक्रम के अनुसार उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा स्थित बीडीओ दफ्तर में नामांकन दाखिल करने पहुंचे माकपा और कांग्रेस उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को घेरकर फायरिंग की गई। इसका आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। फायरिंग की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। वह माकपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि उसकी पहचान फिलहाल उजागर नहीं हो पाई है। घायलों में से एक ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमें घेर कर फायरिंग की है। पुलिस वहीं खड़ी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चोपड़ा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हमीदुल रहमान ने कहा कि इस घटना से तृणमूल का कोई लेना देना नहीं है। किसने गोली चलाई है, यह जांच का विषय है। पुलिस अपना काम करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सहानुभूति के लिए खुद पर गोलीबारी करवा रहे हैं।

इस संबंध में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव सिन्हा ने "हिन्दुस्थान समाचार" से विशेष बातचीत में कहा कि चोपड़ा में हुई हिंसा की घटना की शिकायत मिली है। इस मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनसे यह भी पूछा गया कि जब से नामांकन शुरू हुआ है, उसके बाद से लगातार हिंसा हो रही है। आखिर लोगों को कैसे भरोसा होगा कि शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव संपन्न होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वक्त के साथ सब कुछ साफ हो जाएगा। चुनाव शांतिपूर्वक ही संपन्न होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News